सांई दरबार से दो लाख की संपत्ति पार

Shri Mi
1 Min Read

saI-choriबिलासपुर—सरकंडा क्षेत्र के साई मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने मंदिर से लाखों का सामान पार कर दिया। साइबर सेल के सहयोग से अपराधियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        नूतन चौक सरकंडा साई मंदिर में बीती देर रात चोरो ने हाथ साफ किया है। सीसीटीवी फुटेज में कंधे और मुंह पर एक युवक की फोटो मिली है। चोरी करने से पहले उसने मूर्ति को प्रणाम किया है। इसके बाद प्रतिमा के उपर लगी छत्र को निकाला और दानपेटी से हजारों रूपए लेकर फरार हो गया। घटना करीब ढाई बजे की है।

                        पुलिस जानकारी के अनुसार चोर ने करीब 2 लाख  से अधिक सामान पर हाथ साफ किया है। दान पेटी में 30 से 35 हजार रुपये होने का अनुमान है।  मामले में पुलिस साइबर सेल के सहयोग से आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close