हटिया-पूणे एक्सप्रेस का राजनांदगांव मे स्टापेज

Shri Mi
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए हटिया-पूणे के बीच चल रही 2846/22845 हटिया-पूणे-हटिया एक्सप्रेस का नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में ठहराव दिया जा रहा है। यह स्टापेज 23 सितम्बर, 2016 से दिया जा रहा है। यह स्टापेज प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं। इसी तरह मुम्बई-गोन्दिया के मध्य चल रही 12105/12106 मुम्बई-गोन्दिया-मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस का नागपुर रेल मंडल के कामटी रेलवे स्टेशन में स्टापेज दिया जा रहा है। यह स्टापेज 17 सितम्बर, 2016 से स्टापेज दिया जा रहा है। यह स्टापेज प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     साथ ही रेलवे प्रशासन ने मडगांव एवं खडकपुर के बीच18 सितम्बर, 2016 से 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैै। 00126 मडगांव-खडकपुर स्पेशल ट्रेन 18 सितम्बर, 2016 (रविवार)को केवल एक दिशा के लिए ही चलायी जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close