राजधानी मे पीएम के बर्थड़े पर होंगे कई प्रोग्राम

Shri Mi
2 Min Read

14388951_1081976985229360_2022363869_nरायपुर। भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर जिला की बैठक गुरुवार को एकात्म परिसर में हुई।इस बैठक 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पुरे देश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर में भी मंडल व बुथ स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक रखी गई। इस कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर एवं युवा मोर्चा द्वारा सुबह 10 बजे जयस्तंभ चौक पर रक्तदान का कार्यक्रम किया जायेगा वहीं भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बुजुर्गो का सम्मान एवं फल वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार सभी मंडलो में स्कूलो में जाकर गरीब बच्चो को कापी, पुस्तक वितरण किया जायेगा तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठो के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           इस बैठक को राजधानी रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुये कहा की सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सादगीपूर्ण ढंग से समाज के वंचित वर्ग के बीच जाकर कार्यक्रम आयोजित करना है तथा इसी संबंध में 22 सिंतबर से 25 सिंतबर तक भारतीय  जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी समारोह को भी मंडल, वार्ड एवं बुथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

                                           बैठक को संबोधित करते हुये नेता एवं सांसद रमेश बैसने कहा कि 17 सिंतबर को शिविर में सबसे पहले मै रक्त दान करूगा और मै सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि सभी अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close