प्रश्नमंच प्रतियोगिता के साथ राजभाषा सप्ताह की शुरुआत

Shri Mi
2 Min Read

hinfiz_bsp_jonalबिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ,जोनल कार्यालय,बिलासपुर में ‘हिंदी दिवस‘ के मौके पर राजभाषा सप्ताह 2016 का उद्घाटन मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिवराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ राजभाषा विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।उसके बाद सामाजिक लाल एवं साथियों ने सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ किया और गोपाल दास सक्सेना नीरज तथा डाॅ हरिवंशराय बच्चने के गीतों पर संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह ने हिंदी दिवस के मौके पर सभी उपस्थित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और सप्ताह के दौरान राजभाषा के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने का आह्वान किया और पूरे वर्षभर राजभाषा में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए कहा ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   इस मौके पर वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार ने अपनी उपस्थिति देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में आर. शंकरन, सहायक सचिव, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ‘क्विज मास्टर‘ की भूमिका पी.के.गवेल एवं पी.एल.जाटवर ने निभाई।

                                 प्रतियोगिता में सभी विभागों के कुल 16 टीमों के 64 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 23 सितंबर को महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत देंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close