स्वच्छ भारत मिशन से बिलासपुर ननि को एक करोड़

Shri Mi
1 Min Read

nagar nigam 1रायपुर। राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश के 13 नगरीय निकायों को 4.85 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।मिशन के तहत संचालित हर घर शौचालय – हर घर नल योजना के अंतर्गत निजी शौचालयों के निर्माण के लिए  नगर पालिक निगम बिलासपुर को एक करोड़ रुपए,नगर पालिका परिषद् खरसियां को 97.35 लाख रुपए ,नगर पालिका परिषद् जशपुर को 53.10 लाख रुपए ,नगर पालिका परिषद् बीजापुर को 17.70 लाख रुपए और ,नगर पालिका परिषद् कटघोरा को 17.70 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              इसी प्रकार रायगढ़ जिले की नगर पंचायत सरिया को 45.50 लाख रुपए ,नगर पंचायत  राजिम को 36.40 लाख रुपए , नगर पंचायत  डौंडी,नगर पंचायत मारो नगर पंचायत  खरौद और  नगर पंचायत भानुप्रतापुर में से प्रत्येक को 18.20 लाख रुपए  मंजूर किए गए हैं।यह राशि सम्बंधित जिले के नोडल अधिकारी (स्वच्छ भारत मिशन शहरी ) की अनुशंसा के बाद जारी की जाती है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close