कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरपूर ऊर्जा…सत्यनारायण

BHASKAR MISHRA

sns-bspबिलासपुर— जिला कांग्रेस कार्यालय में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा और अब्दुल हमीद हयात ने कांग्रेस नेताओं की बैठक ली। इस मौके पर शहर ब्लाक कांग्रेस एक और दो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। शर्मा और हमीद ने कहा कि सभी कांग्रेसियों को राहुल फार्मुला पर चलते हुए बूथ स्तर पर घर-घर जाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा ने पिछली बैठक की समीक्षा की। उन्होने कहा कि कांग्रेस में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शक्ति को पार्टी हित में लगाना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी यदि बड़े नेताओं को भी बूथ की जिम्मेदारी देती है तो उन्हें भी उत्साह और अपना काम समझकर करना चाहिये।

                         शर्मा ने उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र को पांच जोन और 66 सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में दो प्रभारी नियुक्त किए जाएँगे. सेक्टर प्रभारी अपने सेक्टरों में पार्षद और पार्षद प्रत्याशी के साथ बूथ कमेटियों की बैठक लेंगे। बूथ में 10 सदस्य रहेंगे। शर्मा ने कहा कि यह सच है कि हम 13 साल विपक्ष की भूमिका में है। लेकिन कार्यकर्ताओं को निराश होने जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार से लोग थक चुके हैं। समर्थन मूल्य, आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, स्थायी पट्टेधारियों को बेदखली की कार्यवाही, पूंजीपतियों को सस्ते दर पर पानी, जंगल और जमीन देने के मामले जनता को याद है। महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग तंग आ चुके हैं।

                                           सत्यनारायण शर्मा ने कांग्रेसियों को रिचार्ज करते हुए कहा कि कि प्रदेश की जनता सरकार को सबक सिखाने का मन बना ली है। कांग्रेसियों की जिम्मेदारी बनती है कि विषम परिस्थितियों में जनता के सुख-दुख में भागीदार बनें। मिशन 2018 में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

                       बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल हमीद हयात, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे, प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, जसबीर गुम्बर,पूर्व महापौर राजेश पांडे, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, जयश्री शुक्ला, प्रमोद नायक, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रामाश्रय कश्यप ने संबोधित किया।

                   सत्यनारायण शर्मा ने तोरवा स्थित सामुदायिक भवन में ब्लाॅक कांग्रेस एक की विस्तारित बैठक को भी रिचार्ज किया। बैठक में ज़ोन, सेक्टर, वक्ता, सोशल मीडिया और बूथ कमेटियों पर चर्चा हुई। ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शेख गफ्फार, रविन्द्र सिंह, सुधा तिवारी ने संबोधित किया।

                                        बैठक में पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड, भुवनेश्वर यादव, सैयद जफर अली, हरीश तिवारी, माधव चिंतामन ओत्तलवार, एस.पी.चतुर्वेदी, राधे भूत, रामशरण यादव, महेश दुबे, अभय नारायण राय, ऋषि पांडे, ब्लाॅक अध्यक्षा शशी देवांगन, सुभाष ठाकुर, कृष्ण कुमार यादव, बद्री जायसवाल, जसबीर गुम्बर, शिवा मिश्रा, संजय दुबे, शिवप्रताप साव, रामदुलारे रजक, धर्मेश शर्मा, स्वप्निल शुक्ला, संजय सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी, तजम्मुल हक, तैयब, एस.डी.कार्टर, भागीरथी यादव, बजरंग बंजारे, पंचराम सूर्यवंशी, निर्मल मानिकपुरी, डा. रमेश गुप्ता, अखिलेश श्रीवास, दीपांशु श्रीवास्तव, कुंदनराव कामले, सीमा सोनी, आशा पांडे, सीमा पांडे, आशिया कुरैशी, शांति उपाध्याय, मनोज शर्मा, रोशन पाटले, मोती कुर्रे, तरु तिवारी, विमला सिंह बघेल, हफीज कुरैशी, अमर बजाज, अशोक बजाज, गौरव दुबे, पुष्पेन्द्र मिश्रा, लकी यादव, दीपक पांडे, रुपनारायण बक्श, झगरराम सूर्यवंशी, अनिल यादव, अपूर्व तिवारी, मोतीलाल थारवानी, राजीव गुप्ता, प्रखर सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

 

close