प्रदेश मे डोमेस्टिक एयरलाइन्स के लिए केंद्र से एम.ओ.यू.

Shri Mi
3 Min Read

hawai♦2500 रूपये में एक घंटे की हवाई सफर
♦500 से 515 किमी तक के सफर के लिये 2500 रूपये किराया

रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू की मौजूदगी में शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए।ये एम.ओ.यू. छत्तीसगढ़ में घरेलू विमान सेवा के लिए केन्द्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत किया गया।इस योजना में उन शहरों को जोड़ने का प्रस्ताव है, जहां विमान सेवाएं या तो लम्बे समय से बंद है या शुरू नहीं हो सकी हैं। प्रथम चरण में जगदलपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़ और बिलासपुर को इस योजना से जोड़ने का प्रस्ताव है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  इस एम.ओ.यू. के अनुसार केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमान सेवा देने की इच्छुक कम्पनियों को इसके लिए रियायती दरों पर अवसर देगी। एम.ओ.यू. पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विमानन विभाग के संचालक श्री रजत कुमार और केन्द्र सरकार की ओर से नागरिक विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अनिल श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत एम.ओ.यू. करने का निर्णय लिया गया था।

                                                     मुख्यमंत्री ने एम.ओ.यू. के मौके पर कहा कि प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं की शुरूआत करने केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना को राज्य शासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने लगातार प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने देश के भीतरी इलाकों को हवाई सेवाओं से जोड़ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना बनाने के लिये केंद्रीय नागरिक उड््डयन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू को धन्यवाद दिया।

                                                      मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना में 2500 रूपये में एक घंटे की हवाई सफर की सुविधा होगी। प्रदेश के हवाई पट्टियों का भी विकास होगा। इस योजना के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ में हवाई यातायात के साथ रोजगार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close