लोको चालक की प्रबंधक ने थपथपाई पीठ

Shri Mi
2 Min Read

pakhwada_rajbhashaबिलासपुर— रेल मंडल बिलासपुर प्रबंधकर बी.गोपीनाथ मलिया ने आज लोको चालक एल टांडी और सहायक चालक जेके शर्मा को सतर्कता और सूझबूझ के लिए सम्मानित किया है। मलिया ने दोनों को एक-एक हजार रूपए के अलावा प्रशस्ति पत्र देकर दोनों चालकों का उत्साहवर्धन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            लोको पायलट एल टांडी लोको और सहायक लोको चालक जे के शर्मा ने 6 सितम्बर को गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में उसलापुर से कार्य कर रहे थे। गाडी शहडोल बधवाबारा के मध्य आईबी सिग्नल के करीब पहुंची तो उन्होने अचानक अपातकालीन ब्रेक लगा दिया। दोनों ने इसकी जानकारी तत्काल उप स्टेशन प्रबंधक़/बधवाबारा, शहडोल को दी। तांडी और शर्मा ने टीएलसी बिलासपुर को मोबाईल से यथास्थिति की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि गाडी को समयपूर्व रोककर अनहोनी को टालना जरूरी था।

                                       आपातकालीन ब्रेक लगाने के बावजूद कटनी लाइन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आय़ी। लोको पायलट की सूझबूझ की प्रशंसा वरिय मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन  रामबदन मिश्रा और पी. एन. खत्री, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने भी की।

                                             तांडी और शर्मा की सूझबूझ की तारीफ करते हए आज मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने दोनों को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया है। दोनों को सतर्कता और सुझबूझ के लिए 1000-1000 रूपये और प्रशस्ति-पत्र देकर उत्साहित किया है। इस मौके पर वरिय मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन रामबदन मिश्रा और पी. एन. खत्री, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close