चकरभाठा रेलवे ओव्हरब्रिज का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Shri Mi
3 Min Read

chakarbhata_bridgechakarbhata_lokarpanबिलासपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर जिले के चकरभाठा में 23 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से निर्मित रेलवे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया। उक्त बहुप्रतिक्षित रेलवे ओव्हरब्रिज के बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।  मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने कहा कि यह रेलवे ब्रिज क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी है। यहां कई बार घण्टों रेलवे फाटक बंद हो जाती थी। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस रेलवे ओव्हरब्रिज से न केवल बिलासपुर, बिल्हा, चकरभाठा के लोगों को, बल्कि आसपास के जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई उज्जवला योजना के तहत् प्रदेश के 25 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के क्रियान्वयन से यहां के माता, बहनों को धुएं से निजात मिलेगी। साथ ही कई लोगों को धुएं की वजह से अस्थमा, टीवी हो जाती थी, उन्हें भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय प्रदेश में सिर्फ 2 मेडिकल काॅलेज था। जिसमें 150 मेडिकल छात्रों को प्रवेश दिया जा सकता था।

                                           प्रदेश में पिछले 10 सालों की यात्रा में 10 गुनी तरक्की की गई है। अब प्रदेश में तीन निजी सहित अब 9 मेडिकल काॅलेज हो गई है। जिसकी क्षमता करीब 1200 डाॅक्टर बनाने की है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए विभिन्न अधोसंरचना निर्माण के साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माण किया जा रहा है। डाॅ. सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनप्रतिनिधि विकास के लिए सत्त प्रयासरत् हैं।

                                         कार्यक्रम मंे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह रेलवे ओव्हरब्रिज बिलासपुर-बलौदा बाजार जिले को जोड़ने वाला ब्रिज है। यह हवाईपट्टी को भी जोड़ने वाला ब्रिज है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय विकास के कार्य हुए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पश्चात् महत्वपूर्ण रेलवे ओव्हरब्रिज एवं बाईपास सड़कों का निर्माण हुआ है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close