पांच नए रेल्वे ओव्हरब्रिज जल्द

Shri Mi
6 Min Read

2734-Fरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोक निर्माण विभाग की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।सीएम ने जिला कलेक्टरों, वनमंडलाधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।बुधवार की बैठक में बताया गया कि राज्य में 19 हजार 326 करोड़ रूपए की लागत से विभाग द्वारा 388 सड़कों का निर्माण मार्च 2018 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि जिन सड़कों के निर्माण के लिए भू-अर्जन, फारेस्ट क्लियरेंस और अतिक्रमण हटाने की जरूरत है, वहां ये सभी औपचारिकताएं 30 सितम्बर तक पूर्ण कर ली जाए, ताकि निर्माण कार्य अक्टूबर माह में प्रारंभ हो सके।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                         बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेतु भारतम्य योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 326.21 करोड़ रूपए की लागत से पांच रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजे गए है। इन प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने पर कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इन रेल्वे ओवरब्रिजों में से महासमुंद-खरियाररोड रेल मार्ग पर हाड़ाबंध के पास लगभग 41.73 करोड़ की लागत से, इसी रेलमार्ग पर बेलसोंडा के पास 77.85 करोड़ रूपए की लागत से, जगदलपुर-सुकमा-कोंटा रेल मार्ग पर केशलूर के पास 91.38 करोड़ रूपए की लागत से, मनेन्द्रगढ़-सूरजपुर मार्ग पर बेलबाहरा के पास 67.75 करोड़ रूपए की लागत से, सूरजपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर जयनगर के पास 47.50 करोड़ रूपए की लागत से इन ओवरब्रिजों का निर्माण किया जाएगा।

                                                          मुख्यमंत्री ने जिन सड़क निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की उसमें रायपुर-बिलासपुर मार्ग में रायपुर से सिमगा तक लगभग 513 करोड़ रूपए की लागत से 48.58 किलोमीटर लम्बे सड़क चार और छह लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य, सिमगा से सरगांव तक 385 करोड़ रूपए की लागत से 42.446 किलोमीटर तक चार लेन चौड़ी करण कार्य सरगांव से बिलासपुर तक 368 करोड़ रूपए की लागत से 35.499 किलोमीटर तक चार से छह लेन चौड़ी करण कार्य, रायपुर से धमतरी मार्ग में रायपुर से कोड़ेबोड़ तक लगभग 456 करोड़ रूपए की लागत से 40 किलोमीटर लम्बे मार्ग चार लेन चौड़ीकरण इसी मार्ग पर कोडे़बोड़ से धमतरी तक 451 करोड़ रूपए की लागत से 39 किलोमीटर लम्बी सड़क के चार लेन चौड़ीकरण कार्य, चिल्फी से कवर्धा मार्ग में लगभग 291 करोड़ रूपए की लागत से 55.5 किलोमीटर सड़क का उन्नयन, कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर कटघोरा से शिवनगर तक 485 करोड़ रूपए की लागत से 80.09 किलोमीटर लम्बे मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य होगा।

                                                                   इसी मार्ग पर शिवनगर से अम्बिकापुर तक 335 करोड़ रूपए की लागत से 55.09 किलोमीटर लम्बे मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, बिलासपुर से रायगढ़ होते हुए ओडिशा की सीमा तक सड़क पर दर्रीघाट से बनारी तक 491 करोड़ रूपए की लागत से 51.3 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, इसी मार्ग पर बनारी से मसनिया कला तक 476 करोड़ रूपए की लागत से 58.8 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण उन्नयन कार्य, इसी मार्ग पर मसनिया कला से ओडिशा राज्य की सीमा तक 536 करोड़ रूपए की लागत से 74.8 किलोमीटर लंबे मार्ग के सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, अम्बिकापुर से पत्थलगांव तक 624 करोड़ रूपए की लागत से 95 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, पत्थलगांव से कुनकुरी तक 435 करोड़ रूपए की लागत से 62.2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, रायगढ़ से सरायपाली मार्ग में 496 करोड़ रूपए की लागत से 87 किलोमीटर लंबे सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, कांकेर से बेडमा सड़क मार्ग पर 497 करोड़ रूपए की लागत से 50 किलोमीटर लंबे सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, बेड़मा से दहीकोंगा मार्ग में 298 करोड़ रूपए की लागत से 61 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, दहीकोंगा से जगदलपुर तक 263 करोड़ रूपए की लागत से 57 किलोमीटर लम्बी सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन के कार्य शामिल है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close