घोंघा बाबा मंदिर में मुकुट और छत्र की चोरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

thief_templeबिलासपुर—घोंघा बाबा वनखण्डी आश्रम को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों की सारी करतूत सीसीटीवी में दर्ज है। चोरो ने दरवाजा तोड़कर करीब 60 हजार नगद और चांदी के छत्र को पार दिया है। पूजारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

                 घोंघा बाबा वलखंडी आश्रम में चोरों ने बीती रात लाखों रूपए के सामान और नगद पर हाथ किया है।  चोर दुर्गा मंदिर के रास्ते अंदर दाखिल हुए। बलखण्डी आश्रम की दान पेटी का ताला तोड़कर 50 हजार और चढ़ावे के नगर 16 रूपए ले उडे। शिकायत के अनुसार चोरों ने तीनो किलो वजनी दो छत्र  और मुकुच भी पार कर दिया है। पुजारी के अनुसार चांदी की मुकुट और छ्त्र की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए से अधिक की है।

                                                              मंदिर पुजारी दीपराज उपाध्याय की शिकायत पर एडिश्नल एसपी प्रशांत कतलम, कोतवाली थाना प्रभारी आरपी शर्मा समेत स्पेशल टीम के सदस्य मौके पर पहुच गए। अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीसीटीवी को खंगाला गया।  दुर्गा मंदिर कोषाध्यक्ष शेखर मुदलियार ने बताया चोरी लाखो की हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। फुटेज में चोरी की सारी गतिविधियां कैद में है।

                   राम मंदिर के कोषाअध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी में दान जमकर हुआ है। दान पेटी में उम्मीद से अधिक चढावा आया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ऐसा लगता है कि चोरो ने मंदिर रेकी की है।

                             एडीश्नल एसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि ट्रस्टी के अनुसार करीब ढाई लाख से अधिक की चोरी हुई है। जांच जारी है कुछ संदेहियो को हिरासत में लिया गया है।

close