ओलंपियन लक्ष्मी रानी को जीएम ने दी बधाई

Shri Mi
2 Min Read

manjhiबिलासपुर। क्वाटर फाइनल 2016 में तीरदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधि करने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाडी लक्ष्मी रानी मांझी द्रारा उत्कृष्ट प्रदशर्न करते हुये क्वाटर फाइनल तक अपनी जगह बनाये रखने के लिये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार नेे लक्ष्मी रानी माझी को अपनी व रेलवे की ओर से बधाई दी एवं भविष्य में होने वाले आगामी प्रतियोगिताओ में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामानाएं दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             रियो ओलंपिक 2016 से लौट कर आज सुबह महाप्रबंधक महोदय से मुलाकात कर ओलंपिक टूर एवं प्रतियोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर लक्ष्मी रानी माझी के अलावा मुख्य यांत्रिक अभियन्ता, अनिल कुमार, उप महाप्रबध्ंाक एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु जैन सहित बिलासपुर रेलवे जोन के खेल अधिकारी श्री वी.देवराजन भी उपस्थित रहे।

                                                  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाडी लक्ष्मी रानी माझी के द्रारा अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक अपने नाम कर चुकी है। लक्ष्मी रानी माझी खिलाड़ियांे की नियुक्ति वर्ष 2010 में खेल कुद कोटे के अंतर्गत वर्तमान में बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में पद्स्थ है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close