ठेकेदार पर एक साल का प्रतिबंध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

town hall 1बिलासपुर—- नगर निगम निगम ने ठेकेदार विमल मिश्रा के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक साल प्रतिबंध लगाया है। निगम प्रशासन ने कार्य के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए मिश्रा की अमानत राशि को राजसात कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
              जानकारी के अनुसार विमल मिश्रा को निगम प्रशासन ने वार्ड 46 चिंगराजपारा में 5 स्थानों पर सामुदायिक भवन, सी.सी.सडक, नाली, शेड और अन्य सिविल कार्य का आदेश दिया था। मिश्रा ने 12 प्रतिशत कम एस.ओ.आर.दर पर निविदा भरा । निगम प्रशासन ने शर्तों के तहत 10 प्रतिशत से कम एस.ओ.आर.दर अंतर राशि 24,280 रूपए जमा करने को कहा । लेकिन विमल ने आदेश को गंभीरता से नहीं लिया।
                   वार्ड 49 चांटीडीह मेनरोड से पवन अवस्थी के घर तक आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्य और पवन अवस्थी से गोपी ठारवानी के घर तक सी.सी.सडक, अंडरग्राऊण्ड नाली, कलवर्ट निर्माण किया जाना है। ठेकेदार  को 21 प्रतिशत कम एस.ओ.आर.दर ठेका दिया गया। बावजूद इसके विमल मिश्रा ने 10 प्रतिशत से कम एस.ओ.आर.दर राशि 41,250 रूपये बतौर अमानत जमा नहीं किया।
               लगातार संदेश के बाद भी ठेकेदार ने शासन के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। नगर निगम प्रशासन ने विमल मिश्रा की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निविदा को निरस्त करते हुए अमानत राशि  को राजसात कर लिया है। निगम ने ठेकेदार विमल पर निगम में एक साल के लिए किसी भी प्रकार की निविदा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
close