प्रबन्धक ने चलाया सफाई अभियान

Shri Mi
3 Min Read

clean_bspबिलासपुर।महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से पूरे भारत वर्ष में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु देश की जीवन रेखा कहलाने वाली भारतीय रेलवे भी इस स्वच्छता अभियान से जुडकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाई जा रही है जो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों एवं कालोनियों में स्वच्छता अभियान अनवरत जारी है।स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक बी.जी.मलिया के नेतृृत्व में शनिवार को 01 बजे बिलासपुर स्टेशन, स्टेशन परिसर, स्टेशन रोड एवं आॅटो स्टैण्ड में झाडू लगाकर साफ-सफाई किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, एस.के.सोलंकी, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता एस.के.सेनापती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पी.के.सरदार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनोज शाह सहित मंडल के अन्य अधिकारियों द्वारा भी झाडू लगाकर साफ-सफाई किया गया।मलिया ने फिर स्टेशन का निरीक्षण किया।

                                                                    स्टेशन निरीक्षण के बाद मलिया ने छत्तीसगढ एक्सप्रेस में आन बोर्ड हाउस कीपिंग स्टाॅफ द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई कार्यों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। और छत्तीसगढ एक्सप्रेस के एसी कोच में स्वयं सफाई कर यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही मलिया ने छत्तीसगढ एक्सप्रेस के पेंट्रीकार पहूंच कर खानपान की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

                                                                       निरीक्षण के दौरानमलिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिलासपुर स्टेशन देश का तीसरा सबसे साफ-सुथरा स्टेशन है। इसे देश का सबसे स्वच्छ स्टेशन बनाने में यात्रियों के साथ ही साथ बिलासपुर वासियों की सहभागिता आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक प्रयास अनवरत जारी है। आगामी दिनों में कालोनियों में भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाई जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close