निगम ने जब्त की पीओपी से बनी मूर्तिया

Shri Mi
3 Min Read

pob_ganeshबिलासपुर।विभिन्न धार्मिक पर्वो पर प्लास्टर आॅफ पेरिस से निर्मित होने वाली मूर्तियों के निर्माण में अघुलनशीलल सामाग्री के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टर आॅफ पेरिस बनी मूर्तिया पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण के लिये भी हानिकारिक है। मूर्ति निर्माण में ऐसे मिट्टी का निर्माण न हो जो घुलनशील हो इसके साथ ही मूर्तियों की उचाई भी निर्धारित की गई है। जिसका पालन करना आवष्यक है नेषनल ग्रीन ट्यूनल के आदेशानुसार जिन स्थानों में मूर्तियों का विसर्जन समुद्र में किया जाना है। वहा निर्मित की जाने वाली मूर्तियों की उचाई 8 से 10 फीट से अधिक नही होनी चाहिए। जिन मूर्तियों का विसर्जन तालाब अथवा नदी में किया जाता है। उन स्थानों में निर्मित व स्थापित की जाने वाली मूर्तियों की उचाई 5 फीट से अधिक न हो।
पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण को रोकने हेतु मूर्तियों की उचाई निर्धारण के साथ-साथ मूर्ति निर्माण में प्रयुक्त मिट्टी, सामाग्री व रंगो के प्रयोग के संबंध में भी निर्देश है। इन निर्देशो का पालन आवष्यक है मूर्तियों के निर्माण में ऐसी मिट्टी का उपयोग होना जरूरी है। जो कि पानी में घुलनशील हो तथा मूर्तियों में ऐसे रंग उपयोग में लाये जाये जो इको फ्रेंडली हो तथा जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे साथ ही मूर्ति निर्माण में प्लास्टर आॅफ पेरिस तथा अन्य अघुलनशील सामाग्री के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। निगम आयुक्त श्री सौमिल रंजन चैबे ने निगम सीमांतर्गत मूर्तिकारों को एवं विभिन्न सामाजिक/धार्मिक संगठनो से इसका पालन करने हेतु कहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                              प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी 70 मूर्तिया निगम द्वारा जब्त की गई- निगम सीमांतर्गत प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी मूर्तियों को जब्त करने हेतु निगम आयुक्त श्री सौमिल रंजन चैबे द्वारा उपायुक्त श्री मिथलेश अवस्थी को निर्देश दिये गये है। आयुक्त महोदय के आदेशानुसार निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा आज लिंक रोड, ईमलीपारा, करबला, तोरवा धान मंडी के पास एवं राजकिशोर नगर में प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी मूर्तियों का निर्माण करने वाले मूर्तिकारों से 70 नग गणेश जी मूर्तियों को जब्त किया गया।
उपायुक्त श्री मिथलेश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी मूर्तियों जब्त करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होने विभिन्न मूर्तिकारों, सामाजिक धार्मिक संस्थाओ के पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से भी मिट्टी से बनी मूर्तियों का उपयोग करने की अपील की है। मूर्तियों को जब्त की कार्यवाही अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में अतिक्रमण दस्ता उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close