एबीव्हीपी में गुटबाजी..पैनलों ने किया जीत का दावा

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

         images बिलासपुर— छात्र संघ चुनाव में नामवापसी के बाद रूपरेखा सामने आ चुकी है। पांच बजे के बाद  मुख्य मुकाबला किसके बीच होगा तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है। ज्यादातर कालेजों में मुख्य मुकाबला एबीव्हीपी और एनएसयूआई के बीच में ही है। बावजूद इसके इस चुनाव में एबीव्हीपी संगठन काफी विखरा हुआ नजर आ रहा है। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। बहरहाल नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों ने वोटरों को रिझाना शुरू कर दिया है।

                             शाम पांच बजे नामवापसी खेल के बाद प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार शुरू हो गया है।शहर के मुख्य कालेजों में कौन किसको सीधे टक्कर दे रहा है उनका नाम कुछ इस प्रकार है।

सीएमडी महाविद्यालय

IMG-20160823-WA0002IMG-20160823-WA0006   IMG-20160823-WA0000IMG-20160823-WA0001 IMG-20160823-WA0005  IMG-20160823-WA0004IMG-20160823-WA0003(1)हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीव्हीपी के बीच में ही है। चुनाव के समय हमेशा विवादों में रहने वाले सीएमडी महाविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। चुनाव में 4003 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हमेशा की तरह इस बार भी एनएसयूआई विंग की जिम्मेदारी छात्र नेता अमितेश राय को दी गयी है। एबीव्हीपी को जिताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष केतन सिंह को दिया है।

                         यद्यपि यहां इस बार एबीव्हीपी में बहुत कलरव है। बावजूद इसके केतन सिंह का दावा है कि चुनाव एबीव्हीपी की ही टीम जीतेगी। एनएसयूआई नेता अमितेश के अनुसार एनएसयूआई का इस बार सीएमडी का कब्जा निश्चित है।

                                 एबीव्हीपी ने इस बार अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव के लिए क्रमशः ऋषभ चतुर्वेदी,अँकित पाठक,रोशन सोनी और श्पूजा देवांगन  को मैदान में उतारा है। एनएसयूआई ने इस बार अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव ,सह सचिव पद के लिए पूनम तिवारी,सोहराब खान,आकाश यादव, और श्रद्धा राठौर पर दांव लगाया है।

जमुना प्रसाद वर्मा कालेज

                    IMG20160822135027  अच्छी बिल्डिंग और व्यवस्था के बाद भी जमुना प्रसाद कालेज से आज तक फुटहा कालेज का तमगा नहीं हटा है। यहां पिछले दो साल से एबीव्हीपी संगठन में काफी टकराव देखने को मिल रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। युवा मोर्चा ने जमुना कालेज में एबीव्हीपी की प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी मंगल सिंह दी गयी थी। 24 घंटे बाद ही शैलेन्द्र गुट को एबीव्हीपी का बैनर थमा दिया गया। पिछली बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। शैलेन्द्र गुट को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार एबीव्हीपी के दो गुटों के बीच मुख्य मुकाबला है। एनएसयूआई प्रत्याशी कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल दोनों एबीव्हीपी गुट स्वतंत्र पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों का दावा है कि उन्हें एबीव्हीपी का समर्थन है।

                                  एसबीआर कालेज में वैधानिक वोटरों की कुल संख्या 2604 है। इनमें लड़कियों की संख्या 1200 और लड़कों की संख्या 1404 है। शैलेन्द्र गुट की तरफ से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव के लिए क्रमशःअविनाश चन्द्र बहादुर दुबे,अनुराग राजपूत,प्रभा पैकरा और सन्नी कुमार ताम्रकार चुनाव ल़ड़ रहे हैं। मंगल एबीव्हीपी गुट से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव और सह सचिव पद पर रंजीत सिंह यादव,रामबहादुर सोनी,प्रियंका खाण्डे और देवेन्द्र ओग्रे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा रंजीत साहू और अविनाश शर्मा बिना पैनल के अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमाएंगे।

डीपी विप्र महाविद्यालय

    IMG-20160823-WA0016 IMG-20160823-WA0015   IMG-20160823-WA0018 IMG-20160823-WA0019  IMG-20160823-WA0010          डीपी विप्र महाविद्यालय में इस बार भी आशीर्वाद पैनल का दबदबा दिखाई देता नजर आ रहा है। विरोध में या तो संगठन कमजोर है या फिर कोई संगठन ही नहीं है। आशीर्वाद पैनल संयोजक गोविंन्द शेट्टी और जीतू सिंह का दावा है कि इस बार भी वहीं परिणाम होगा जैसा पहले होता आया है। यद्यपि यहां एबीव्हीपी का जागृति पैनल और एनएसयूआई भी चुनाव मैदान में है।

                          डीपी विप्र में कुल वैधानिक वोटरों की संख्या 3100 है।छात्राओं की वोट संख्या ज्यादा है। आशीर्वाद पैनल से मनीष मिश्रा को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सन कुमार सूर्या को मैदान में उतारा गया है। सचिव और सह सचिव पद पर कोमल पासी और सौरभ मिश्रा भाग्य आजमाएंगे। आशीर्वाद पैनल जोगी समर्थक पैनल जा रहा है।

                   एबीव्हीपी ने जागृति पैनल को समर्थन दिया है। शानुल खान और आशीष तिवारी चुनाव का संचालन कर रहे हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शत्रुघ्न पटेल और रघु भारती मैदान में है। सचिव और सह सचिव पद के लिए आरती वर्मा और रितेश देवांगन को चेहरा बनाया गया है।

ई.राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय

IMG-20160823-WA0024 IMG-20160823-WA0023(1) IMG-20160823-WA0022 IMG-20160823-WA0021 IMG-20160823-WA0020

                    साइंस कालेज में एनएसयूआई के खिलाफ मजबूत एबीव्हीपी संगठन दो गुटों में चुनाव लड़ रहा है। कालेज में पिछले दस साल से एबीव्हीपी का कब्जा है। इस बार संगठन दो गुटों में दिखाई दे रहा है। दोनों ही गुट खुद को एबीव्हीपी समर्थित बता रहे हैं। युवा मोर्चा नेता पेशीराम ने आर्या पैनल के बैनर तले प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। संगठन से खासे नाराज पेशीराम का दावा है कि इस बार भी चुनाव वही जीतेंगे। युवा मोर्र्चा हमें अपना विंग माने या ना माने। पेशीराम ने आर्या पैनल से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव और सह सचिव के लिए बीनू चन्द्रा,रामभजन सोनकर,प्रमोद पटेल और प्रशांत कुलमित्रा को मैदान में उतारा है। पेशीराम का दावा है कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आर्या पैनल के लिए चुनाव कार्य कर रहे हैं।

                          साइंस कालेज में आर्या पैनल के विरोध में एबीव्हीपी सन्नी केसरी के प्रत्याशी मैदान में हैं। केसरी गुट ने अध्यक्ष के लिए आकांक्षा साहू को मैदान में उतारा है। साइंस कालेज में वोटरों की कुल संख्या 1245 है।

नवीन कन्या महाविद्यालय

                            भाजपा युवा मोर्चा पेशीराम के संयोजन में एबीव्हीपी ने नवीन कन्या महाविद्यालय का चुनाव लड़ा जा रहा है। महाविद्यालय में कुल वोटरों की संख्या सात सौ से अधिक है। जानकारी के अनुसार सन्नी केसरी ने एबीव्हीपी का बैनर प्रत्याशियों को दिया है। मैदान में शशिकांत सूर्यवंशी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद पर पूजा गिरी,सचिव के लिए पूजा लिबर्टी और सह सचिव पर पर रेणुका दुबे भाग्य आजमाएंगी।

close