तिरंगा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160820-WA0008बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष युवा कार्यकर्ताओं के साथ बिल्हा क्षेत्र में लगातार तिरंगा यात्रा कर रहे हैं। युवाओं और बच्चों के बीच पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे हैं। सिरगिट्टी क्षेत्र में भी उन्होने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभावना का संदेश दिया। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समेत प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल हुए। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सिरगिट्टी क्षेत्र के बाद प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक की अगुवाई में 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा बिल्हा विधानसभा के पथरिया मंडल में निकलेगी।  तिरंगा यात्रा रविवार को 11 बजे धरदेई से निकलकर रोहरा, पड़ियाईन, पेन्ड्री मोड़, दलपुरवा रोड, जुनवानी, पथरिया, चंदरगढ़ी से जोता पहुंचेगी।

               तिरंगा यात्रा में धरमलाल कौशिक के अलावा मंडल अध्यक्ष और गृहनिर्माण मंडल के सचिव भूपेन्द्र सवन्नी भी शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा करीब 2 बजे जोता पहुंचेगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा दल भठली, पथरगढ़ी, सकेरी, छिन्दभोग, खपरी, गंगव्दारी, सोढी, बेलखुरी, लमती, सिलदहा पहुंचकर समाप्त होगी।

                           तिरंगा यात्रा में सभी बूथ इकाई ,मंडल , नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमेन, जनपद सदस्य, सरपंच भी उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो का स्वागत करेंगे।

close