बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी की 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम देशभर में मनाया जा रहा है। युवा और बच्चों के दिल दिमाग में देशभक्ति की भावना जागने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ब्लाक और बूथ स्तर पर बैठक और रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह महामंत्री रामदेव कुमावत ने बताया कि आजादी 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम 9 अगस्त से जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित मनाया जा रहा है। 22 अगस्त को तिरंगा यात्रा में केन्द्रीय इस्पात और खनन मंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
रजनीश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल, ,बद्रीधर दीवान, लखनलाल साहू, राजू सिंह क्षत्री,भूपेन्द्र सवन्नी सभा को संबोधित करेंगे।
आजादी 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम सुबह 11 बजे लालबहादुर शास्त्री शाला स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सैनिकों सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद लालबहादुर शास्त्री शाला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा मानसरोवर चौक,तेलीपारा होते हुये डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचेगी। डॉ.मुखर्जी को माल्यार्पण के बाद पुराना बस स्टैण्ड में यात्रा का समापन होगा। तिरंगा यात्रा में जिले के सभी भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।