जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने किया शहीदों को याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160816-WA0012बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ पर कांग्रेस भवन में झण्डारोहण किया। शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने सलामी ली। उन्होने कहा कि आजाद देश में आजादी से सांस लेने की स्वतंत्रता हमारे अमर शहीदों के बदौलत हासिल हुई है। महान आजादी के लिए लाखों लोग ने अपने आपको भारत माता के चरणों में कुर्बान कर दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बोलर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सालो- साल जेल में रहे। उनके त्याग और बलिदान के चलते ही हमें आज खुली हवा में साँस लेने की आजादी मिली है। बोलर ने कहा कि केन्द्र सरकार दो साल के अपने कार्यकाल में जनता को छलने का काम किया है। कांग्रेसियों को सजग रहने की जरूरत है। देशहित और जनहित के खिलाफ काम करने वालों के विरोध में आवाज को बुलंद करना है।

                  शनिचरी पड़ाव स्थित जयस्तंभ चौक में जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया । कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र ने ध्वजारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भेंट किया। महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली।

                      इस अवसर पर सैय्यद जफर अली, चंद्रप्रकाश देवरस, विनोद शर्मा, आशीष सिंह, शेख नजीरूद्दीन, राजेश पाण्डेय, सेवा दल के अशोक शुक्ला, मोती कुर्रे, भूवनेश्वर यादव, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, शेख गफ्फार, एल.एन.राव, जयश्री शुक्ला, संध्या तिवारी, अफरोज खान, मजू त्रिपाठी, ममता कश्यप, शैलेन्द्र जायसवाल, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, दीपांशु श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, अनिल सिंह चैहान, ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

close