साराडीह में महिलाओं का जलसत्याग्रह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Jal Satyagrah-1जांजगीर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बाद बीजेडी प्रतिनिधि मंडल उल्टे पांव ओडिशा लौट गया है। साराडीह की महिलाओं ने मानिटरिंग करने पहुंचे प्रतिनिधिंमंडल का जमकर विरोध किया है। गांव की महिलाओं ने करीब आठ घंटे पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         साराडीह बराज में गीतांजलि पटेल की अगुवाई में स्थानीय महिलाओं ने आठ घंटे खड़े होकर पानी में जल सत्याग्रह किया। ओडिशा प्रतिनिधि मंडल का जमकर विरोध किया है। लगातार पानी बरसने के बाद भी महिलाओं ने हार नहीं मानी। पुलिस के समझाने के बाद जलसत्याग्रहियों ने पानी से निकलने को इंकार कर दिया।

                लगातार आठ घंटे से अधिक कमर तक पानी में खड़े होकर महिलाओं ने ओडिशा प्रतिनिधिमंडल का विरोध किया। ढंड से काँपती महिलाओं ने हार नहीं मानते हुए बीजेडी के दल को बराज तक नहीं आने दिया। बीजेडी के दल को खबर मिली कि साराडीह बैराज में उन्हें महिला जलसत्याग्रहियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल चंद्रपुर से ही वापस ओडिशा लौट गया।

                     गीतांजली पटेल ने बताया कि पुरुष जल सत्याग्रहियों को पुलिस ने बर्बरतापूर्वक खींचकर नदी से बाहर निकाला था । लेकिन हमने हार नहीं मानते हुए प्रतिनिधि मंडल का विरोध किया । हम अपनी अस्मिता के लिए जान भी देने को तैयार हैं।

close