हत्या करने के बाद खाया जहर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

katl_1बिलासपुर—मस्तूरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी चौकी स्थित चिसदा में शराबी पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पिता ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन समय रहते परिजनों ने नशेड़ी पिता को अस्पताल में दाखिल कराया। सिम्स के डाक्टरों ने पिता को रायपुर रेफर कर दिया है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

           मस्तुरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी चौकी स्थित चिसदा निवासी प्रकाश सिंह पैकरा शराब के नशे में रात घर पहुंचा। उस समय प्रकाश का बेटा कम्लेश्वर पैकरा अपनी मां के साथ खाना खा रहा था। प्रकाश सिंह बेटे को गाली देना शुरू कर दिया। बेटे ने चिल्लाकर नाराजगी जाहिर की। मां ने समझाया कि तेरे पिता अपने आपको गाली दे रहे हैं। उनकी बातों को  ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कमलेश्वर सोने चला गया।

                                 प्रकाश सिंह पैकरा को बेटे की चिल्लाना अच्छा नहीं लगा।  खाना खाने के बाद प्रकाश ने मूसर से कम्लेश्वर के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद प्रकाश ने भी जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की। पूरे घटनाक्रम पर कम्लेश्वर की भाभी मीना पैंकरा की नजर थी।

मीना पैकरा ने घटना की जानकारी पड़ोसियो के जरिए पुलिस को दी। मौके पर पर पहुंचकर पुलिस ने प्रकाश को उपाचर के लिए मस्तुरी के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डॉक्टरो ने उसे सिम्स रिफर कर दिया। रात को दो बजे पुलिस प्रकाश सिंह पैकरा को लेकर सिम्स पहुची। हालत बिगड़ने के बाद प्रकाश को रायपुर के एम्स रिफर कर दिया गया।

मस्तूरी पुलिस ने भाभी मीना पैंकरा की शिकायत पर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया है।

close