रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेढ़े, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं मोर्चा प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष कृष्णमुर्ति बांधी, महामंत्री संजय ढीढी दुर्गा महेश्वर के उपस्थिति मेंं संपन्न हुई।
संगठन मंत्री पवन साय ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से कोई मोर्चा भिन्न नहीं है। भाजपा का मुख्य अंग है मोर्चा जितनी सुदृढ होगी उतनी ज्यादा भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मार्चा के कार्य को अधिक ऊंचाई तक ले जाना है ताकि मोर्चा के नेता भाजपा का नेतृत्व कर सके।
प्रदेश मोर्चा प्रभारी राम प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार पर चर्चा की । अनुसूचित मोर्चा के जिला का गठन 20 अगस्त एवं मंडल का गठन 15 सितम्बर तक पूर्ण करने का निर्देशित किया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मोर्चा प्रभारी अशोक मेढ़े ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा करना है वही अनुसूचित जाति मोर्चा का है।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों की आवश्यक जानकारी होनी चाहिए जिससे लोगों का अधिक से अधिक काम कर सके।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा महामंत्री संजय ढीढी एवं मोर्चा महामंत्री दुर्गा महेश्वर ने आभार व्यक्त किया। उक्त बैठक में उपाध्यक्ष विनोद खाण्डेकर, श्रीमती पार्वती ढीढी, डॉ. राजू मारकण्डे, आशा राम रात्रे, कोषाध्यक्ष महेन्द्र चंद्रिकापुर्रे, उमेश सोनावानी, दयावंत बांधे, शैलेश धृतलहरे, आत्माराम बंजारे, रामप्रसाद बघेल, अरविन्द हरिप्रिया, रविन्द्र बंजारे, श्याम नारंग चमन बघेल, हरिशंकर सोनवानी, शंभू डहरिया, दुर्गा सत्यवंशी, घनश्याम रात्रे, मनहरण खूंटे, नरेश टण्डन आदि उपस्थित थे।