कांग्रेस की बैठक… निशाने पर आरएसएस

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20160805141630बिलासपुर— भगवान मंगलम में आज ब्लाक काग्रेस कमेटी की बैठक में नेताओं ने कांग्रेस की रीति और नीति पर प्रकाश डाला। मिशन 2018 को ध्यान में रखते हुए जनता के ज्यादा से ज्यादा पहुंचने के लिए कहा गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने उस्लापुर की घटना पर चिंता जाहिर की। नेताओं के खाली बैक बेंच पर भी चिंता जाहिर की गयी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               भगवान मंगलम में आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने टिप्स दिया। नव निर्वाचित पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता एक दूसरे से रूबरू हुए। वरिष्ठ नेताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कांग्रेस की रीति और निती से परिचित कराया। पदाधिकारियों को शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,रामशरण यादव, डॉ.बद्री जायसवाल, ऋषि पाण्डेय,वरिष्ठ नेता जफर अली,निगम नेता प्रतिपक्ष शेष नजरूद्दीन ने संबोधित किया।

                          नरेन्द्र बोलर,बद्रीजायासवाल,शेख नजरूद्दीन और बद्रीजायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें नेता बनकर नहीं बल्कि कार्यकर्ता बनकर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। हमारी पृष्ठभूमि बलिदान और समर्पण से है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच खर्च करना है। जनता से सीधे संवाद के बाद मिशन 2018 को हासिल किया जा सकता है।

               कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरएएस को अंग्रेजों ने सेवा दल के खिलाफ तैयार किया। आजादी के पहले जनता के बीच सेवादल ने राष्ट्रीय भावनाओं और आजादी की हुंकार को पहुंचाया। ब्रिटिश शासकों ने सेवा दल के प्रभाव को कम करने आएसएस को खड़ा किया। आज आरएसएस जैसी शक्तियों ने जनता के सुख चैन को छीन लिया है। सेवा दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आरएसएस के षड़यंत्र को बेनकाब करना है।

                              नव पदस्थ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का बैक बेंच खाली हो रहा है। कल तक जो कार्यकर्ता थे आज नेता बन चुके हैं। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। यदि कार्यकर्ता ही नहीं होंगे तो संगठन कमजोर होगा। इसलिए यदि कांग्रेस को मजबूत करना है तो कार्यकर्ताओं की शक्ति को प्राथमिकता के साथ लेना होगा। कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हमें रणनीति बनाकर विपक्ष को पीछे छोड़ना है। जनता को उनका असली चेहरा दिखाना है। इसके लिए सभी नव पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक मेहनत की जरूरत है।

कर्मा को किया याद

             जिला कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्र्रेस भवन में आयोजित जयंति कार्यक्रम में महेन्द्र कर्मा को याद किया। उपस्थित सभी  सदस्यों ने कर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।   नरेन्द्र बोलर ने कर्मा उत्साही, कर्मठ और  कांग्रेस का सच्चा सपूत बताया। कर्मा ने आदिवासी समाज में सलवा जुडुम के माध्यम से जन-जागरण अभियान चलाकर शांति का संदेश दिया।  श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सैयद जफर अली, शैलेन्द्र जायसवाल, माधव चिंतामन ओत्तलवार, रामशरण यादव, सुभाष ठाकुर, शशि देवांगन, अनिल चैहान, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी, चन्द्रहास शर्मा, प्रमोद गुप्ता, सावित्री सोनी, परमेश्वर यादव, कमलेश लवहात्रे, मनोज शर्मा, रवि ठाकुर, दीपक पांडे, कैलाश डोडवानी, त्रिभुवन कश्यप, प्रदीप नारंग, प्रेमदास मानिकपुरी, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे।

close