टीडीएस बार में हुई हत्या के विरोध में सर्वदलीय बैठक

Chief Editor
5 Min Read

IMG-20160725-WA0093बिलासपुर। मैग्नेटो माल के टीडीएस बार जो भाजपा नेता द्वारा संचालित 22.07.2016 को एक होनहार युवा जिससे परिवार ही नहीं अपितु समाज को बहुत अपेक्षाएं थी उसकी हत्या हुई। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन सुराग तक ढूढने में असफल रही इस घटना को अंजाम देने वाले दोषी बेनाकाब हों और सलाखों के पीछे जायें। इस उद्देश्य को लेकर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशि कोन्हेर के अध्यक्षता में प्रेस क्लब में एक सर्वदलीय बैठक आहूत की गई। जिसमें बिलासपुर के गणमान्य नागरिक सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, व्यवसायिक संघ से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए और इस आन्दोलन को करने की रूपरेखा तैयार की गई पश्चात् एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौपकर घटना की तथ्यों से अवगत कराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  बैठक में अध्यक्ष शशि कोन्हेर ने कहा कि बिलासपुर में ऐसी लगातार कुछ वर्षो से हत्याएं हो रही हैं। चाहे वह पत्रकार सुशील पाठक हो, साऊण्ड सर्विस वाले की हत्या, राजेन्द्र तिवारी द्वारा आत्मदाह, जीवन मनहर की पुलिस कस्टडी में मौत जिनके अपराधी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आज इसी कड़ी में एक युवा गौरांग बोबड़े का नाम जुड़ गया है।

                            बिलासपुर के जागरूक मर्यादित और सहनशील जनता अब चुप नहीं बैठेगी जब तक कि अपराधी नहीं पकड़ायेगें। सर्वदलीय मंच परिणाम आते तक आन्दोलन करेगा। वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार प्राण चड्डा ने कहा कि इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया से ही स्पष्ट हो जाता है कि अपराधी कौन हो सकते है, पर यह आश्चर्य की बात है पुलिस प्रशासन जिनको कस्टडी में रखे है। उन्हें एक साथ ही रखा गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता कि जांच दिशा से भटक गई है या हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़े होने के कारण राजनीतिक दबाव में पुलिस काम कर रही है।

                            प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मर्ग कायम कर केवल खानापूर्ति की है। जबकि गौरांग के अंगों का टूटना, लीवर फटना, आॅख और सिर में चोटें, बाल नोचना सीधा-सीधा हत्या को ही इंगित करता है, पर ऐसी क्या मजबूरी है? पुलिस सही दिशा में काम नहीं कर रही है और यह भी आश्चर्य की बात कि कल कुछ युवाओं ने मृतक के घर के आसपास फटाके फोड़े इससे ऐसा प्रतीत होता कि मृतक के परिवार पर दबाव बनाया जाये। यह सब हम नहीं होने देंगे और इस मंच में जो निर्णय होगा, उसका कांग्रेस कमेटी समर्थन करेगी और पूर जोर विरोध करेगी।

                            बैठक को ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर,, शेख नजीरूद्दीन, रविन्द्र सिंह, विजय पाण्डेय, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, तय्यब हुसैन, अनिल टाह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित थे शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर, धर्मेश शर्मा, स्वप्नील शुक्ला, अकबर खान, राकेश सिंह, समीर सेन, प्रवीण सेन, मकबुल अली, करम गोरख, विक्की आहूजा, मणिशंकर पाण्डेय, कमलेश शर्मा, अखिलेश पाण्डेय, सुब्रत पाल, भूपेन्द्र राठौर, निर्मल मानिक, राघवेन्द्र सिंह, कमलेश दुबे, बबलू पुरी, जसवीर गुम्बर आदि बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

26 जुलाई को सर्वदलीय मंच की बैठक
26 जुलाई को दोहपर 1.00 बजे प्रेस क्लब में सर्वदलीय मंच का आवश्यक बैठक बुलाई गई है। जिसमें गौरांग हत्या के संदर्भ में विशेष चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जायेगी। बैठक में सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, छात्र, छात्र संगठन, युवा संगठन, व्यवसायिक संगठन एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित होकर अपना विचार रखेगें। सभी संगठन निर्धारित समय पर प्रेस क्लब में उपस्थित हों।

close