सीढी से गिरकर गौरांग की मौत – देखते रहे दोस्त…

Chief Editor
5 Min Read

gaurang_case

 टीडीएस बार कांड मे पुलिस का खुलासा 

♦ गैर इरादतन हत्या के मामले में गौरांग के दोस्त गिरफतार

बिलासपुर।पिछले गुरूवार शुक्रवार की दरम्यानी रात शहर के मेग्नेटो रामा माल में हुई गौरांग बोबडे की मौत के मामले की गुत्थी सुलढाानें का दावा पुलिस नें किया है।जिसके मुताबिक मामला गैर इरादतन कत्ल का माना गया है।गौरांग की मौत सीढी से गिरने की वजह से हुई है और उसके साथियों ने इसे देखते हुए भी बचाने की कोशिश नहीं की। इस मामले में अंकित मलहोत्रा और उसके साथियों के खिलाफ ताजीरातेहिंद की धारा 304 ,201,34 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफतारी की गई है।

                        बिलासगुडी मे सोमवार की शाम जिले के पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव और अन्य पुलिस अफसरों नेे संवाददाताओं के सामने इसका खुलाया किया। जिसके मुताबिक 21 जुलाई को कैलिर्फोनिया से पढकर लौटे कबीर अरोरा ने अपने स्कूली साथियों को टी.डी.एस बार में बुलाया था। जिसमें कबीर अरोरा के साथ उसका भाई आदित्य अरोरा,विशाल अग्रवाल,अर्जुन सोनछात्रा, गौरांग बोबडे और अंकित मल्होत्रा शामिल थे। और उसके साथ काम करने वाला संदीप मोहंती पहले से टी.डीएस बार में मौजुद थे।करण जायसवाल,और करण कुशलानी बैडमिटन पेटोशियन में खेलने के बाद शेरेपंजाब ढागे में आईस्क्रीम खाने गए थे। जहाॅ से करण कुशलानी ने अर्जुन सोनछात्रा को फोन लगाकर पार्टी मे आने का न्यौता दिया।

                                 IMG-20160725-WA0083सभी टीडीएस बार पहुंचे। और पार्टी का मजा लिया,शराब पी,खाना खाया।बिल का पेमेंट करण जायसवाल ने अपे क्रेडिट कार्ड से किया। इसके बाद कबीर अरोरा,विशाल अग्रवाल,अर्जुन सोनछात्रा,गौरव अग्रवाल,संदीप मोहंती और अंकित मल्होत्रा पार्किंंग से अपनी गाडी उठाने बार से निकल गए। किंशुक अग्रवाल अपनी गाडी लेने बेसमेंट की तरफ अलग से गया।तभी अंकित मल्होत्रा वापस लौटते दिखा और चाबी भूलने की बात कहीं।किशुक व अकित फिर वापस लौटे और सभी लोग गौरांग बोबडे करण जायसवाल, करण कुशलानी वापस टीडीएस की तरफ गए।लिफट को रोकने के लिए गार्ड पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने बटन दबाया पर लिफट नीचे चली गयी थी। लेकिन आखिर सभी सीढी से गए।

                               इसी दौरान गार्ड पुष्पेन्द्र सिंह को धडाम से कुछ गिरने की आवाज आई। उसने देखा कि बेसमेंट के पास उन पाॅचो मे से एक (गौरांग) खुन से लथपथ गिरा पडा था। और उसके साथी कहीं दिखई नहीं दे रहे थे। गार्ड पे अपने साुपरवाईजर को इसकी खबर दी और सभी ने आननफानन मे वहां पहुच कर गौरांग को उठाया।और एक स्टाॅफ की मारूति वैन में जिला अस्पताल ले गए। जहांे डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

                             IMG-20160725-WA0078पुलिस ने बताया कि गौरांग के साथ सीढीयो मे मौजुद उसके साथी उसे छोडकर भाग खडे हुए थे। और इस बारे मे किसी को कुछ नहीं बताया।घटना के बाद पुलिस के आला अफसरों ने भी मौके का मुआयना किया व इसकी जाॅच के लिए एक कमेटी बनायी गयी। कमेटी ने माॅल के सी.सी टीव्ही कैमरे के फुटेज ख्ंागाले।करीब 102 कैमरों के फुटेज देखे गए। जिसके हिसाब से गौरांग के आने जाने की टाइमिंग को समझने की कोशिश की गयी।साथ ही एक डमी पुतला बनाकर उसे उचाई व वजन से गिराकर जाॅच की गयी।इस तहकीकात से यह सामने आया कि माॅल के ठीक सामने का दरवाजा हमेशा बंद रहता था,बहुत कम संभावना के बाद भी उस कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। यह इत्तफाक है कि वहाॅ पहले से काम कर रहे कारपेन्टर के अंदर जाने से दरवाजा खुला रह गया और उसमें किंशुक अग्रवाल,करण कुशलानी,करण जायसवाल जाते दिखई दिए—अगले ही सेकेंड मे अंिकत मल्होत्रा दिखई दिया जो गौरांग बोबडे को करीब ख्ंिाचता हुआ नजर आया।इसके साथ ही रेलिगं से गौरांग बोबडे गिर गया।जिसे सब देखते रहे और किसी ने भी मदद नहीं की। जिससे गौरांग की मौत हो गयी।

                           पुलिस ने खुलासा किया है कि 44 सेकंड के विडियो फुटेज,बढई,लिफट मैन के बयान के हिसाब से मामला गैर इरादतन हत्या का नजर आ रहा है।इस मामले को एक लाईन में लिखा जाए तो गौरांग की मौत सीढियों से गिरने की वजह से हुई और उसके दोस्त यह सब देखते रहे। लिहाजा उन्हें इस जुर्म में गिरफतार किया गया है।

close