गौरांग हम लाचार हैं…. तेरा कातिल फरार है..

Chief Editor
2 Min Read

IMG-20160724-WA0075IMG-20160724-WA0076बिलासपुर । मेगनेटो माल में हुई गौरांग बोबडे की मौत तिटटी के मामले में अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं हो पाया है। न हीं इस पर कोई एफ.आई.आर दर्ज हुआ है और न हीं किसी की गिरफतारी हुई है।यहां तक कि पुलिसे हिसाब से अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि गौरांग की मौत हादसे मे हुई या उसका कत्ल किया गया है। इस धुंध के बीच सच सामने लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है।युवा कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों ने मेग्नेटो माल के सामनें रविवार की शाम केंडल मार्च निकालकर गौरांग को श्रद्धांजंली दी और सच सामने लाने की मांग की।

                                        IMG-20160724-WA0081IMG-20160724-WA0077केडल मार्च का आहवान युवा कांग्रेस ने किया था। बडी संख्या में लागो ने शाम ढलते ही मोमबतती लेकर माल के सामने प्रदर्शन किया। जिसमें गोरांग के परिवार के लाग भी शामिल हुए। लोग हाथों मे तख्तिया लिए हुए थे जिसमें इंसाफ की मांग की गयी। एक तख्ती पर यह भी लिखा था कि गौरांग हम लाचार हैं, तेरा कातिल फरार है…….।  इस मौके पर कहा गया कि अभी तक इस गंभीर मामले में पुलिस किसर नतीजे में नहीं पहुच सकी है। अभी भी अधिकरि रूप से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। हालात गौरांग की हत्या की ओर इशारा कर रहे है। ऐसे में पुलिस का रवैया लगता ळै कि आरोपियों कोब बचानें की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंन्द्र बोलर,सुवा कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेनन,महेन्द्र गंगोत्री,शेख नजीरूद्दीन,रवीन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह,स्वपनील शुक्ला आदि कांग्रेसजन शामिल हुए। आखिर में दो मिनट का मौन रखकर गौरांग को श्रद्धांजलि दी गयी।

close