गुरू के बिना जीवन की राह नहीं

Shri Mi
1 Min Read

IMG-20160719-WA0067(प्राण चड्ढा)अमरकंटक। धर्म को विसंगति से समझकर मानने वाले जब कट्टरता अपना लेते हैं तब वो मानवता विरोधी बन जाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम अच्छा वातावरण बनाये,ये उदगार अमरकंटक में कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख तपस्वी कल्याण बाबा ने देश भर से गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं से कही। उदासीन सम्प्रदाय के श्री कल्याण बाबा ने कहा, अच्छे विचारों के बीजारोपण से गुरुपर्व सार्थक होगा। भगवान से सबको एक समान बनाया है और सब उनको प्रिय हैं पर वर्तमान संस्कारों के अवमूल्यन और विकारों की वजह वैश्विक अशांति और तनाव का वातावरण बन रहा है।

                  गुरु महत्ता पर उन्होंने उदगार प्रकट किये, गुरु विष्णु के समान पालनहर्ता है और भगवान शंकर के समान शिष्य के विकारों का संहरक भी । गुरु के बिना जीवन की राह,ज्ञान,संस्कार नहीं मिलते।

                 प्रवचन के पहले संतों ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर सर्वश्री, हिमान्द्री मुनि,ऋषिराज त्रिपाठी, पुष्कर शास्त्री, स्वामी हरिशानन्द,प्रो सुरेश शर्मा,रामेश्वर अग्रवाल,सुब्रत अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल, प्रभुतिजन उपस्थित थे, आयोजन बाद लंगर सैकड़ों ने छका।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close