मोपका में मिली युवक की लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160718-WA0006बिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र में मोपका के एक खेत से लावारिश लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि मृतक  ईटा भट्ठा में काम करने मजदूर है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्म भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सरकंडा थाना क्षेत्र के खूटीपारा मोपका के एक खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। लाश किसी पुरुष की बतायी जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

          पुलिस जानकारी के अनुसार युवक की पहचान खूटीपारा निवासी संतोष गोंड़ के रुप में की गयी है। जांच पड़ताल के दौरान युवक आदतन नशेड़ी था। एक दिन पहले संतोष शाम को घर से निकला…लेकिन रात तक घर नही पहुचा। सुबह सूचना मिली की संतोष कील लाश खेत में पड़ी हुई है।

                   मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नही है। थाना प्रभारी एसएन शुक्ला ने बताया कि संतोष गोड़ शराब का आदि था। कल रात शराब पीने खेत की तरफ गया था।  नशे की हालत में गिरने के बाद वह उठ नही पाया। औंधे मुंह गिरने से खेत के पानी से दम घुटने से शायद उसकी मौत हो गयी। मौत के कारणो का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

Share This Article
close