गांजा समेत पुलिस गिरफ्त में बृद्ध

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—तोरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा बेचने की फिराक में घुम रहे एक वृद्ध को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पुलिस ने तीन किलो गांजा बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मुखबिर से तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के पास एक बुजुर्ग गांजा खपाने केे चक्कर में इधर उधर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अवध बिहारी सिंह बताया है।

                    अवध बिहारी ने पुलिस को बताया कि वह स्टेशन के आस पास गुपचुप तरीके से गांजा बेचने का धंधा करता है। आज भी वह स्टेशन के बाहर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। ग्राहक मिलने से पहले ही पुलिस ने उसे धरदबोचा।

           थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि अवध बिहारी आदतन गांजा का व्यापारी है। पहले भी उसकी शिकायत मिली थी। लेकिन आज वह पुलिस गिरफ्त में आ गया है। अवध बिहारी सिंह पर एनडीपीएस की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

close