द्रोणिका का असर, कहीं कम, कहीं भारी बारिश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

monsoon_jpegबिलासपुर—प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बीती रात से रूक रूक जोरदार बारिश हो रही है। दोपहर बाद आज प्रदेश समेत बिलासपुर में लगातार पानी बरस रहा है। सबसे अधिक बारिश धर्मजयगढ़ में 120.2 मिमी, राजपुर 87.9, मानोरा-67.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

                       लगातार बारिश से किसानों के चेहरों पर छाई उदासी रौनक में बदल गयी है। बिलासपुर में कल देर रात तक बारिश हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक थोड़ी देर के मौसम साफ हुआ। लेकिन दोपहर बाद देर रात तक मानसून ने तेवर दिखाया। किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 जुलाई को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

                          मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह तक अंतागढ़ में 48.1 मिमी, मनेन्द्रगढ़ में 53 मिमी, पत्थलगांव में 42.6, चांपा 42 , करतला 54.2, कोरबा 44.0, अंबिकापुर 26.8,  पेंड्रारोड 32.9, बिलासपुर में 28.4, रायपुर 5.0 मिमी बारिश हुई है।

                                     लालपुर मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है। द्रोणिका का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।प्रदेशभर में स्थानीय प्रभाव से हल्की- मध्यम बारिश हो रही है। फिलहाल कहीं कोई सिस्टम नहीं बना है। 21 जुलाई को द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

close