कई आईएफएस अफसर इधर से उधर

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन ने भारतीय वन के सात अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गयी है। वन विभाग द्वारा शुक्रवार को मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार के.के. बिसेन, वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं नीति वि.) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर को वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा, जे.पी.चन्द्राकर वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा को वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं नीति वि.) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर और शालिनी रैना संचालक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर को वन संरक्षक कार्य आयोजना वृत्त दुर्ग पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    एस जगदीशन वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोण्डागांव को वन मंडलाधिकारी कटघोरा वन मंडल कटघोरा, सत्य प्रकाश मसीह वन संरक्षक (कार्य आयोजना) कांकेर वृत्त कांकेर को प्रभारी वन मंडलाधिकारी महासमंुद वन मंडल महासमुंद, बी. विवेकानन्द रेड्डी उप महाप्रबंधक राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर को उप संचालक उदंती सीता नदी टाईगर रिजर्व और राजेश कुमार चंदेल वन मंडलाधिकारी सुकमा वन मंडल सुकमा को वन प्रबंधन सूचना प्रणाली वन मंडल रायपुर पदस्थ किया गया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close