दर्शन के बाद सिन्हा ने लिया पदभार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160708-WA0238बिलासपुर—नवनियुक्त बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने आज एसपी से पदभार ले लिया है। इसके पहले आईजी विवेकानंद ने रतनपुर स्थित महामाया के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से आईजी ने बताया कि कानून सर्वोपरि है। अपराध नियंत्रण के लिए नई कार्ययोजना बनायी जाएगी। उन्होने निवर्मान आई पवन देव पर किये गए सवालों को टाल दिया।

                     रतनपुर महामाया दरबार से लौटने के बाद नव नियुक्त आई विवेकानंद सिन्हा पुलिस कप्तान मंयक श्रीवास्तव से पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने से पहले विवेकानन्द सिन्हा रायपुर से सीधे रतनपुर गए। महामाया से आशीर्वाद लिया। इस बीच बिलासपुर के आला पुलिस अधिकारी नए आईजी का आफिसर मेैस में बुके लेकर इंतजार करते रहे।

                     महामाया से आशीर्वाद लेने के बाद विवेकानंद सिन्हा बिलासपुर आईजी कार्यालय पहुंचे और मयंक श्रीवासत्व से पदभार लिया। पत्रकारो से संक्षिप्त चर्चो के दौरान आईजी विवेकानंद ने बताया कि बिलासपुर मेरे लिए नया नहीं है। दो साल तक जिले का सेवा करने का अवसर मिल चुका है। नयी जिम्मेदारी को भी सबके सहयोग से निभाउंगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सिन्हा ने बताया कि वे बिलासपुर के चप्पे चप्पे से वाकिफ है। अपराध पर काबू करने का प्रयास होगा। सूदखोरी और अवैध कारोबार पर कानून ठंग से नियंत्रित किया जाएगा। सीआरपीसी और आईपीसी के तहत जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिन्हा ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। सूदखोंरो पर यथावत कार्रवाई होगी। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा।

नव नियुक्त पुलिस रेंज प्रमुख ने पवन देव पर किये गए सभी सवालों को टाल दिया। सिन्हा ने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं मालूम।

close