बिलासपुर… बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शहर के सपूत ने सफलता का परचम फहराया है। रूद्राक्ष ने चार सौ मीटर व्यक्तिगत मिडले में रजत जीतकर बिलासपुर और छत्तीसगढ का नाम रोशन किया है। रूद्राक्ष राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता बालक बालिका में छत्तीसगढ़ टीम के सदस्य हैं।
शहर के रूद्राक्ष साहू ने बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तैराकी बालक बालिका प्रतियोगिता में शहर का नाम रोशन किया है। रुद्राक्ष बिलासपुर के राजेश साहू और किरण साहू के पुत्र हैं। छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के सह-सचिव हेमन्त सिंह परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलुरू में 5 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई को खत्म होगा। प्रतियोगिता में देश के कोने कोने से प्रतिभावान छात्र अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।
शहर के जूनियर तैराक रूद्राक्ष साहू ने 400मीटर व्यक्तिगत मीडले में रजत पदक हासिल किया है। उन्हे उम्मीद है कि आने वाले समय में रूद्राक्ष इससे बेहतर परिणाम देगा। शहर उसकी उपलब्धि को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
रूद्राक्ष की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष बी.पी.गुजर, महासचिव सहीराम जाखड़ और संघ के पदाधिकारीगणों ने बधाई दी है।