विवेकानन्द होंगे बिलासपुर के नए आईजी

BHASKAR MISHRA

IGबिलासपुर– महानदी भवन रायपुर से जारी आदेशानुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। हाल ही में आडियो काण्ड में काफी चर्चा में आए बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक पवनदेव को पीएचक्यू में अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। रायपुर पुलिस कप्तान बद्रीनारायण मीणों को रायगढ़ का एसपी बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  छत्तीसगढ़ शासन ने आज भारी फेरबदल करते हुए आईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। आशीष वासनिक की बर्खास्तगी के बाद सोशल मीडिया में आडियो काण्ड से चर्चा में आए आईजी पवन देव को अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। आईजी पवनदेव पिछले एक सप्ताह से काफी सुर्खियों में थे। आईजी पवन देव की जगह बिलासपुर रेंज के नई पुलिस महानिरीक्षक विवेदकानंद होंगे। विवेकानंद भारत सरकार के प्रतिनियुक्ति पर लौट रहे हैं।

         आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह को योजना प्रबंध एवं तकनिकी सेवाएं की कमान दी गयी है। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता को रायपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। दीपांशु काबरा को योजना प्रबंध एवं तकनिकी सेवा से हटाकर दुर्ग रेंज का आईजी बनाया गया है। 1998 बैच को पुलिस महानिरीक्षक अजाक से हटाकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की जिम्मेदारी दी गयी है।

                           रायपुर के पुलिस कप्तान बद्रीनारायण मीणा को रायगढ़ का एसपी बनाया गया है। रायगढ़ के एसपी संजीव शुक्ला को रायपुर की जिम्मेदारी दी गयी है।

close