कांग्रेस बैठक में जोगी कार्यकर्ताओं का हंगामा

BHASKAR MISHRA

IMG-20160705-WA0045बिलासपुर– मरवाही कांग्रेस की बैठक में जोगी कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया है। जोगी समर्थकों ने क्षेत्र में कांग्रेस गतिविधियों और बैठक का विरोध किया है। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ना केवल धमकाया। क्षेत्र में कांग्रेस के सुपड़ा साफ करने की धमकी भी दी। इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      मरवाही कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करने के दौरान राजेन्द्र शुक्ला को जोगी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा है। बैठक के बीच में छत्तीसगढ जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया है। अपने नेता के खिलाफ किसी भी प्रकार की बातों को बर्दास्त नहीं करने की धमकी दी है। देखते ही देखते दोनों पार्टी के नेताओं के बीच वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मामला हाथपाई तक पहुंच गया। इस बीच राजेन्द्र शुक्ला ने सभी को शांत कराया।

                        मालूम हो कि पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मरवाही में विस्तारित बैठक लेने गए थे। बैठक चल ही रही थी कि कुछ लोग जबरदस्ती कांग्रेस बैठक के बीच पहुंच गए। उन्होने बैठक नहीं करने की नसीहत दी। इस बीच जिन्दाबाद और मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए। दोनों दलों के नेता के खिलाफ मुर्दाबाद नारे के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया। नौबत धक्कामुक्की और हाथापायी तक पहुंच गयी।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। किसी तरह मामला शांत कराया गया। इस बीच जोगी पार्टी के नेता भी फरार हो गए।

कांग्रेस की होगी जीत

                क्षेत्र की जनता जोगी के आंतक लोग परेशान हैं। मरवाही विधानसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट है। यहां चेहरे को नहीं पार्टी को जीत मिलती है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेश बघेल और कांग्रेस के जनाधार से बेचैन हैं। कुछ दिन पहले ही संकल्प शिविर की भीड़ ने जोगी परिवार को अंदर तक हिला दिया है। जोगी समर्थको ने आज बैठक में व्यवधान डालने का प्रयास किया है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की हक लडा़ई ल़ड़ने कमर कसकर तैयार हैं। हम लोग लोगों में आत्मविश्वास पैदा कर रहे हैं कि जोगी के आतंक से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। क्षेत्र को परिवारवाद के साए से बाहर निकालकर समुचित विकास किया जाएगा।

close