दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

jogi-13रायपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी ने प्रदेश में बेलगाम अफसरशाही पर गहरी चिन्ता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के कर्ताधर्ताओं के ढुलमुल नीतियों ने भ्रष्टाचार और बेलगाम अफसरशाही को बढ़ावा दिया है। बारिश के मौसम में वन विभाग अधिकारियों के निर्देश पर जिला धमतरी के नगरी वन परिक्षेत्र के कुसुमभर्री और बटनहर्रा गांव के दस आदिवासी परिवारों की झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जोगी ने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले सभी आदिवासियों ने वन अधिकार पट्टा के लिए आवेदन किया है। मामला अभी विचाराधीन है। बावजूद इसके आदिवासियों की झोपड़ियों को जलाना न्याय नहीं है। बरसात सिर पर है…बेघर आदिवासी अब कहां जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के लिये शर्मनाक घटना है।  भ्रष्टाचार के दलदल में गरदन तक धंसी सरकार के आला अधिकारी अब पूरे मामले को रफादफा करने एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

जोगी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सभी आदिवासी परिवारों को तत्काल आवास उपलब्ध कराते हुये पांच.पांच लाख रूपये की सहायता दी जाये। घटना के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा से तत्काल बर्खास्त किया जावे।

close