कर्मचारियों ने मांगा चार स्तरीय वेतनमान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160615-WA0013बिलासपुर—छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। जमकर नारेबाजी की। चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वायदों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक रोहित तिवारी,जी आर चन्द्रा ने बताया कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान देने का वायदा किया था। बावजूद इसके आज तक वायदों पर अमल नहीं किया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       फेडरेशन के बैनर तले रैली में शामिल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव को करीब ढाई साल पूरे हो चुके हैं। सरकार ने घोषणा पत्र में किए गये कर्मचारी हितों की ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है। रोहित तिवारी ने डिप्टी कलेक्टर पैकरा को मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में बताया कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान देने का वायदा किया था।

                       रोहित ने बताया कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में सेवारत कर्मचारियों की नौकरी को 25 साल नौकरी पूरा होने पर पेंशन देने देने का एलान किया था। सरकार बनाने के बाद भाजपा ने वायदों से किनारा कर लिया है। डिप्टी कलेक्टर पैकरा ने बताया कि फेडरेशन की मांगों को जिला कलेक्टर और शासन तक पहुंचाया जाएगा । फेडरेशन के नेता रोहित तिवारी ने बताया कि मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन का स्वरूप पहले जिला स्तरीय और फिर प्रदेश स्तरीय होगा।

close