सम्पत्ति कर में निगम ने किया छूट का एलान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
cc_road_nigamबिलासपुर— महापौर किशोर राय ने आज नवधा रामायण शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर मेयर ने उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि निगम प्रशासन लगातार शहर के विकास और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि नगर के सभी वार्डों की सफाई से लेकर नाली निर्माण लोगों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है।
                             महापौर किशोर राय ने आज वार्ड पचास में नवधा रामायण शेड निर्माण का भूमि पूजन किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद के अलावा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। मेयर ने कहा कि लोगों की जरूरतों को लेकर निगम प्रशासन हमेशा से सक्रिय रहा है। लोगों की खुशी में ही निगम की खुशी है। लगातार विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही लोगों की शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर भी किया जा रहा है।
             मेयर ने बताया कि वार्ड क्रं. 50 में नवधा रामायण शेड की मांंग हमेशा से रही है। इसी क्रम में आज शेड के लिए भूमि पूजन किया गया। नवधा रामायण शेड निर्माण में चार लाख रूपए खर्च होंगे। भूमि-पूजन के इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान, वार्ड पार्षद सुखबाई साहू, नारद साहू, लक्ष्मी नारायण कश्यप समेत गणमान्य नागरिक और निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
                           महापौर ने सहायक अभियंता अनुपम तिवारी समेत ठेकेदार और अन्य अधिकारियों को शेड निर्माण को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
संपत्तिकर में छूट
निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वित्तीय वर्ष 2016-17  सम्पत्तिकर की राशि 30 जून तक अनिवार्य रूप से जमा करें। तीस जून तक सम्पत्तिकर जमा करने वालों को  6 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। लोग इस मौके का लाभ उठाए। सम्पत्तिकर नहीं जमा करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Share This Article
close