राहगिरी डे ने बनाया स्वस्थ वातावरण—किशोर राय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
e2697b26-20e9-428f-8605-65a75c0fe7c8बिलासपुर—रविवार को स्थानीय अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक के बीच राहगिरी डे  मनाया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक,सांस्कृति संगठनों ने मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को पेश किया। जनसामान्य के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। मालूम हो कि महानगरीय जिंदगी की तर्ज पर बिलासपुर में चौथ  राहगिरी डे मनाया गया। लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सप्ताह के तनाव को दूर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                              अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक के बीच निगम प्रशासन ने चौथा राहगिरी डे शानदार अंदाज में मनाया। इस मौके पर सांस्कृतिक,सामाजिक और खेल जगत से जुड़े संगठनों ने अपने हुनर का प्रदर्शन और स्वस्थ्य मनोरंजन किया। दिन भर की भाग-दौड़ की जिन्दगी से दूर नगर वासियों ने राहगिरी डे में शामिल होकर अपने तनाव को काफूर किया। इस दौरान प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दोनों चौक के बीच 5.30 बजे से 8.30 बजे के बीच पूरी तरह से प्रतिबंधित किया।
                      राहगिरी डे बिलासपुर में महापौर किशोर राय ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभाओं का उत्साहित किया। पतंगबाजी के बाद लट्टू चलाकर अपने बचपन को याद किया। किशोर ने बताया कि मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर विेशेष ध्यान देने की जरूरत है। राहगिरी डे में शामिल होकर सभी नगरवासी तनाव पूर्ण जिन्दगी को खुशहाल बनाएं। किशोर ने कहा कि स्वस्थ्य मनोंरंजन का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
                                राहगिरी डे में लाफ्टर क्लब  के अरविंद दीक्षित ने जीवन में हंसी के महत्व को सबके सामने रखा। स्नेक रेस्क्यू टीम ने स्नेक से बचाव के की जानकारी दी। प्रमोद जायसवाल वेस्टर्न डांस ग्रुप और संजय चौहान एन.आर.डी. डांस ग्रुप ने डांस जूंबा का प्रदर्शन किया। डांस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
                        कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र मुंदडा आरोग्य संस्थान ने एलान किया कि आगामी राहगिरी डे कार्यक्रम में शिविर लगाकर नागरिकों का।  स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। राहगिरी डे में यश बैंक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों के बीच 1000 पौधो का वितरण किया ।
close