भारतीय रेल एकता,अखण्डता का प्रतीक…डीआरएम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_1630बिलासपुर—-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल ने आज 61 वाॅ रेल सप्ताह समारोह धूमधाम से मनाया।  नार्थ ईस्ट इंस्टीटूयूट आडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में गरिमापूर्ण ढ़ंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने विभिन्न विभागों के 161 कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मंडल सेक्रो अध्यक्ष शिखा गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       बिलासपुर रेल मंडल ने आज 61 वां रेल रेल सप्ताह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी सभी समेत रेलवे अधिकारी मौजूद थे। स्वागत भाषण वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश ने दिया। स्कूली बच्चों ने एकल गायन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

                               दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस सचिव विजय अग्निहोत्री, आफीसर संगठन के सचिव याकूब शेख और के.श्रीनिवास सचिव प्रमोटी आफीसर संगठन ने  रेलवे कर्मचारियों को इस रेल सप्ताह के अवसर पर शुभकामनाएॅ दी।

                             मुख्य अतिथि  गोयल ने कर्मचारियों को रेल सप्ताह की शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि आशा है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल अपने गौरवशाली परम्परा को कायम रखने का हर संभव कोशिश करेेगा।उन्होनें सभी रेल कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। भारतीय रेल देश में अखण्डता एवं एकता का पर्याय है। देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। हम गौरवान्वित हैं कि ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परम्परा का एक हिस्सा हैं।

                       इस मौके पर मंडल के विभिन्न विभागों के 162 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल प्रबंधक ने कहा कि बिलासपुर मंडल को ऐसे ही नम्बर वन बनाए रखने की दिशा में कर्मचारी सर्वश्रेष्ठ योगदान हमेशा की तरह देंगे।
समपार फाटक बंद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने कटोरा यार्ड  पर स्थित मानव सहित समपार फाटक  को सुरक्षा कारणों से एक दिन के लिए आठ तारीख को बंद करने का निर्णय लिया है।

                             मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  बिजुरी-राजनगर स्टेशन के बीच मानव सहित समपार भालूगादर फाटक को सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को एक दिन के लिए बंद किया जाएगा। पटना फाटक में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लो हाइट सबवे से होगा। इसी तरह भालूगादर फाटक फाटक बंद होने के बाद एक दिन के लिए यातायात लो हाइट सब वे से होगा।

Share This Article
close