नवतपा पर द्रोणिका से मिली राहत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BAARISHबिलासपुर—वरूण देव की कृपा से इस बार लोगों को नौतपा का सामना नहीं करना पड़ा है। आमतौर पर नौतपे में बारिश की संभावना कम होती है। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ती है।लोगों का कयास था कि इस बार नौतपा गर्मी के सारे रिकार्ड को ध्वस्त करेगा। लेकिन पिछले दो दिनों में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। दोपहर जरूर सूरज ने अपना तेवर दिखाया लेकिन शाम होते वरूण देव की कृपा से राहत मिली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     नौतपा में इसबार मौसम का मूड कुछ अलग दिखाई दे रहा है। नौतपा के पहले दिन कल झमाझम बारिश का नजारा देखने का मिला। आज दूसरे दिन भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कल की तरह आज भी अचानक तेज धूप के बाद आसमान में बादल दिखने लगे। यकायक तेज बारिश ने शहर को तर कर दिया।

                          हालांकि नौतपा में बारिश का संयोग लोगों को हैरान करने वाला है। लेकिन तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम की जानकारी रखने वालों ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से त्रिपुरा तक द्रोणिका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर नमी आ रही है। जिसके मिले जुले प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव आया है। जगह जगह तेज बारिश हो रही है। जानकारों की माने तो आगामी 4 से 5 दिनों तक मौसम का रूख इसी तरह रहेगा। तेज गर्मी के साथ बारिश होगी।

close