तैयारी पूरी,27-28 को सीयू मे प्रवेश परीक्षा

Shri Mi
4 Min Read

GGUबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में 27 और 28 मई 2016 को आयोजितहोने वाली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा VET 2016-17 की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के निर्देशन में प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वालेविद्यार्थियों के लिए सहायता केंद्रों की स्थापना, चिकित्सा केंद्र एवं अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया केंद्रीय विश्वविद्यालय में 27 मई 2016 को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा आयोजितहोगी। सुबह 10 से 12 बजे तक पहली पाली में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, पुराने प्रौद्योगिकी संस्थान भवन एवं नये प्रौद्योगिकी संस्थान परीक्षा केंद्रों में इंटीग्रेटेड यूजी/पीजी कॉमर्स, एमसीए, एमपीएड एवं बीपीएड की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी।

                            दोपहर 3 से 5 बजे की दूसरी पाली में भौतिकी विभाग भवन एवं विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में एमएससी भौतिकी, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, रसायन शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, एमएड, फॉरेस्ट्री और एमएससी बायोटेक्नालॉजी की परीक्षाएं होंगी, जिनमें दो हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से नेहरू चौक से विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से नेहरू चौक तक निशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर कुलसचिव कार्यवाहक प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव ने मुख्य समन्वयक प्रोफेसर आईडी तिवारी, मुख्य कुलानुशासक एवं परीक्षा के ऑब्जवर्स के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की।

                             साथ ही परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा एवं सफल संपादन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की। इससे पूर्व प्रवेश परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रोफेसर आईडी तिवारी ने ऑब्जवर्स के साथ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षाओँ के सुगम संपादन हेतु पांच ऑब्जवर्स की बनाये गये हैं जिनमें प्रोफेसर एसपी सिंह, प्रोफेसर एसएस सिंह, प्रोफेसर पीके बाजपेयी, प्रोफेसर अनुपमा सक्सेना एवं प्रोफेसर प्रदीप शुक्ला शामिल हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर प्रदीप शुक्ला के मुताबिक वीईटी-2016 के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आने वाले सभी विद्यार्थी प्रवेश पत्र दिखाकर ही परिसर में प्रवेश पा सकेंगे।

                                  इसके अलावा छात्र-छात्राओँ के मार्गदर्शन के लिए स्थान-स्थान पर सहायता केंद्र स्थापित किये गये हैं जिसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहेंगे। डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी किये जाने हेतु विद्यार्थियों को परीक्षा के समय से एक घंटे पहले सहायता केंद्र में दो फोटो, आडी प्रूफ एवं जमा किये गये शुल्क की पुष्टि हेतु चालान या ऑनलाइन पेमेंट की पावती के साथ उपस्थित होना होगा।

                          परीक्षा के दौरान मोबाइल वैन विश्वविद्यालय परिसर में लगातार निरीक्षण करती रहेगी। परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थियों को पहुंचने में परेशानी से बचाने के लिए उनके मार्गदर्शन के लिए सुक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाहरी व्यक्तिओं का प्रवेश निषेध रहेगा साथ ही परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए जिला पुलिस बल भी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। साथ ही जलपान के लिए विश्वविद्यालय केंटीन एवं चिकित्सा केंद्र खुले रहेंगे।

                         विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से 100 मीटर की दूरी पर बैरीकेडिंग भी की जावेगा। बाहर से आने वाले आंगतुकों से आग्रह है कि विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं एवं गाड़ियों की गतिसीमा 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रखें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close