स्मार्ट सिटी की दूसरी लिस्ट में रायपुर भी

Shri Mi
3 Min Read

smart_raipurरायपुर। देश में स्मार्ट सिटी योजना की दूसरी लिस्ट में रायपुर पांचवे नंबर पर है। लिस्ट में 13 शहरों को शामिल किया गया है। देशभर के 23 शहरों में से इन्हें चुना गया है। इसकी घोषणा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने की। इन सभी शहरों का चयन फास्ट ट्रैक कंप्टीशन के जरिए किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर को केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कर लिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैकेय्या नायडू के प्रति आभार प्रकट किया है।डॉ. सिंह ने रायपुर को स्मार्ट सिटी की चयन सूची में शामिल किए जाने पर जनता को हार्दिक बधाई दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
                 नए शहरों की लिस्ट में लखनऊ (यूपी),भागलपुर (बिहार),कोलकाता का नया इलाका (वेस्ट बंगाल),फरीदाबाद (हरियाणा),चंडीगढ़ (यूटी),रायपुर (छत्तीसगढ़) ,रांची (झारखंड),धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश),वारंगल (तेलंगाना),पणजी (गोआ),अगरतला (त्रिपुरा),इम्फाल (मणिपुर), पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एंड निकोबार) शामिल है।
                     मुख्यमंत्री ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में कहा-स्मार्ट सिटी के लिए रायपुर शहर का नामांकित होना गौरव की बात है। रायपुर को तेजी के साथ स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने का सपना हम सब मिलकर साकार करेंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी की सभी संभावनाओं को साथ लेकर चल रहा है। शहर की जनता को स्मार्ट सिटी के अनुरुप ज्यादा से ज्यादा बुनियादी सुविधाएं देने के लिए शासन वचनबद्ध है।

                       मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास मंत्री अमर अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारियों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने आज नई दिल्ली में देश के स्मार्ट शहरों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी शामिल है। केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल शहरों के विकास के लिए विशेष मदद दी जाती है। स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने के लिए नगरीय निकायों को निर्धारित मानदण्डों को पूरा करना होता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close