असवाल को डीजी प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। इसमें अपर मुख्य सचिव एन के असवाल को प्रशासन अकादमी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उद्यानिकी संचालक अविनाश चंपावत को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वे उद्यानिकी के प्रभार से मुक्त होंगे। सीएम डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को फेरबदल की सूची पर मुहर लगाई है। अपर मुख्य सचिव डीएस मिश्रा के सेवानिवृˆत होने के बाद डीजी (महानिदेशक) प्रशासन अकादमी का पद खाली पड़ा था। सोमवार को डीजी के पद पर अपर मुख्य सचिव एन·के असवाल को अतिरिय्त जिम्मेदारी
दी गई है।असवाल के पास आदिम जाति कल्याण विभाग का दायिˆत्व है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close