निगम आयुक्त ने कहा जल है तो कल है..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

nn1bsgबिलासपुर—रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के जरिए जल संरक्षण किया जाएगा। निगम ने नगर में गिर रहे जल स्तर पर चिंंता जाहिर की है। निगम आयुक्त रानू साहू ने कहा है कि पानी के एक एक बूंद का बचाव किया जाएगा। जल स्त्रोत की सुरक्षा भी की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                      निगम आयुक्त रानू साहू ने आज विकास भवन में निगम के चारों जोन के सभी अभियंता बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने घटते जल स्तर को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में रैन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाना बहुत जरूरी है। रानू साहू ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि 19 मई को  सुबह 7.30 बजे शंकर नगर स्कूल में  तकनीक के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा।
                        कार्यक्रम में नगर निगम के सभी प्रशिक्षु अभियंताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती, नोडल अधिकारी और सहायक अभियंता एस.के. मानिक नोडल अधिकारी कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के लिए एक्सीवेटर, श्रमिक की व्यवस्था कर दी गयी है।
                निगम आयुक्त ने बताया कि नगर में 10000 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का लक्ष्य रखा गया है। सभी स्कूलों , पंप हाऊस, सार्वजनिक नल के आस-पास, सामुदायिक भवन उद्यानों में प्राथमिकता के आधार पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग क्षेत्रफल के हिसाब से तैयार किया जाएगा। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के उपयोग और जल संरक्षण के संबंध में नागरिकों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी जाएगी। जागरूकता के लिए फेसबुक, सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा।बैठक में निगम के सभी आलाधिकारी मौजूद थे।
close