पन्द्रह को मनाया जाएगा राहगीर डे

Shri Mi
2 Min Read

IMG-20160514-WA0019बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर रविवार को राहगीर डे मनाने का एलान किया है। राहगीर डे प्रदेश में पहली बार बिलासुपर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अग्रसेन चौक से सी.एम.डी. चौक तक रैली निकाली जाएगी। सुबह 6 से 9 बजे तक मार्ग पर टू-व्हीलर और फोर व्हीलर पार्किंग निषेध रहेगा। राहगिरी-डे रैली के समय केवल पैदल और साईकिल सवारों को ही सड़क पर आने की अनुमति रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                      राहगीर डे मनाने को लेकर आज निगम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनो, लाफ्टर क्लब, जूडो क्लब, ऑर्ट ऑफ लिविंग, युथ क्लब, बॉस्केट बॉल क्लब, आईएमए क्लब पदाधिकारियों के साथ निगम आयुक्त के की बैठक हुई।  निगम आयुक्त रानू साहू ने राहगिरी-डे बिलासपुर का प्रेजेन्टेशन पेश किया। राहगिरी-डे में होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। निगम कमिश्नर ने  कहा है कि कार्यक्रम में  अधिक-अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
                    बैठक में उपस्थित महापौर ने सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न क्लबों के सदस्यों से राहगीर डे को बेहतर बनाने के लिए उपस्तित लोगों से सुझाव मांगा। बैठक में महापौर, निगम आयुक्त समेत लिब्रा क्लब, एनआरडी, लॉफ्टर क्लब, यूथ संस्कार, योगा क्लब, बॉस्केट बॉल क्लब, बैडमेंटन क्लब, हैंड्स एनजीओ सहित सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी,सदस्य कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती और अन्य अभियंतागण उपस्थित थे।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close