राजेन्द्र ने सुराज अभियान को बताया ढकोसला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160513-WA0183बिलासपुर– जिला कांग्रेस कमेटी ने आज बेलतरा में ग्राम चौपाल लगाया। चौपाल में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने चौपाल में उपस्थित लोगों के सामने सरकार को जमकर कोसा। 14 बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम चौपाल के दौरान कांग्रेसियो ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        14 बिन्दुओं को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने बेलतरा में ग्राम चौपाल लगाया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला ने जनता से संवाद किया। चौपाल में उपस्थित लोगों ने बताया कि तीन साल बाद भी सरकार ने अभी तक किसा बादे को पूरा नहीं किया है। राजेन्द्र शुक्ला ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों,मजदूरों,गरीबों और आम जनता से पिछले 13 साल से छलावा कर रही है।

                                              शुक्ला ने बताया कि साल 2013 में सरकार ने किसानों को अतिरिक्त बोनस और प्रति क्विंटल धान खरीदी पर 2100 रूपए देने का एलान किया था। आज तक पूरा नहीं किया गया। मनरेगा  मजदूरों को आज तक भुगतान नहीं हुआ। प्रदेश सूखे की चपेट में हैं। सरकार ने समय रहते कारगर कदम उठा लिया होता तो आज मजदूरों और किसानों को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

                                राजेन्द् शुक्ला ने उपस्थित लोगों से कहा कि सरकार ऋणी माफी के नाम पर केवल खेल खेल रही है। आश्वासन के बावजूद अभी तक किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया। नदियां तालाब कुएं सूख गए हैं..जनता पानी के लिए त्राहि त्राही कर रही है। बावजूद इसके सरकार को लोगों की चिंता नहीं है। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को अभी तक नहीं मिला है। राजेन्द्र शुक्ला ने चौपाल में उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि क्या उन्हें बोनस,मेडिकल,ऋणी माफी या फिर सूखा राहत का लाभ मिला। ग्रामीणों ने एक सुर में इंकार करते हुए कहा कि सरकार राशन भी ठीक से नहीं दे रही है। बकाया मजदूरी का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।

                    राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि यदि सरकार ने ठीक से काम किया होता तो आज लोकसुराज अभियान की जरूरत नहीं पड़ती। शुक्ला ने कहा कि सुराज अभियान दरअसल एक छलावा है। मंत्री लोग हेलीकाप्टर और बड़ी बड़ी गाड़ी लेकर गांव पहुंचते हैं। चमक दमक दिखाकर लौट जाते हैं। इससे ज्यादा सुराज अभियान में कुछ नहीं हो रहा है।

                             चौपाल में उपस्थित लोगों ने 14 बिन्दुओं पर विचार विमर्श के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राजेन्द्र शुक्ला ने एसडीएम को बताया कि यदि उनकी मांगो पर गौर नहीं किया गया तो जनता सड़क पर उतरकर अपना हक मांगेगी। यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके लिए सरकार दोषी होगी।

close