आग को गंभीरता से नहीं ले रहा प्रशासन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

AAG JANGAL- VSL AAG JANGAL- VSLबिलासपुर– भीषण गर्मी ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोग सूरज के प्रकोप से परेसान हैं। जंगल भी इससे अछूता नहीं है। देश के साथ ही बिलासपुर में भी जंगल में आग लगने की खबर लगातार आ रही है। वावजुूद इसके जिम्मेदार वन विभाग, वन विकास निगम या फिर अचानकमार टाईगर रिजर्व के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               धर्मनगरी रतनपुर के पास जंगल में तीसरी बार आग लगने की घटना सामने आयी है। वन विभाग और वन विकास निगम अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आग अब जंगल से कूच कर रिहायशी इलाकों की ओर बढ रहा है। लोग आग की चपेट में ना आ जाए…स्थानीय स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

                       रतनपुर नगर पलिका का दमकल जरुर पहुंचा लेकिन आग बुझाने के लिेए जो नाकाफी साबित हुआ। मौजूद सीएसईबी के कर्मचारियों को भी आग से जद्दोजहद करते देखा गया। विद्युत मण्डल के स्टेशन को आग तेजी से बढ़ रहा है। परेशान बिजली विभाग के अधिकारी हाथ पांव मार रहे हैं।  हालांकि आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा चुका है। लेकिन रतनपुर के लखनीदेवी मंदिर के पास और आसपास क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है।

                     आग की घटना रोकने के लिए कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं किया गया है। इस संबंध में वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि  रतनपुर क्षेत्र में लगी आग  की जिम्मेदारी वन विकास निगम की है। सामान्य जंगलों में इस तरह की घटना सामने नहीं आने की बात डीएफओ ने कही है।  अब तक जंगल में आग लगने की घटना से कुछ मकान भी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है। इधर अचानकमार टाईगर रिजर्व में भी आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है।

close