दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बाटेंगे सोना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20160428_124244बिलासपुर– पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति बलराम दास टण्डन करेंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्यअतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर और सांसद लखनलाल साहू होंगे। दीक्षांत समारोह तीन मई को होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह तीन मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल,उच्च शिक्षा मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। पत्रकार वार्ता में कुलपति डॉ.बी.जी.सिह ने बताया समारोह में प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाले परिक्षार्थियों के बीच 25 स्वर्ण पदक दिये जाएँगे। इसमें से 9 स्वर्णपदक समाज सेवी संस्थाओं ने देने का एलान किया है।

              पत्रकारों को कुलपति ने बताया कि कला,सामाजिक,विज्ञान,जीव विज्ञान,वाणिज्य,प्रबंधन,शिक्षा,शारीरिक शिक्षा,योग और ज्योतिष विज्ञान में 226 शोध उपाधियां दी जाएंगी। डॉ.बंश गोपाल ने बताया कि कार्यक्रम के बाद 38 हजार से अधिक छात्रों को भी उपाधि प्रदान किया जाएगा।

                      विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह तीन मई को गरिमामय महौल में मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व दो मई को उपाधि पाने वालों के बीच उत्तरी और टोपी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में परम्परागत गाउन और टोपी को स्थान नही दिया गया है। बीजी सिंह ने बताया कि उपाधि प्राप्त करने वाले सभी लोग सफेद पैंट शर्ट, कुर्ता,पायजाम,धोती,साड़ी सूट में होंगे। वंश गोपाल ने बताया कि उपाधि पाने वाली महिलाएं सफेद साड़ी में मनपसंद बार्डर का चुनाव कर सकती हैं।

                   सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम तीन मई को दो चरणों में होगा। कार्यक्रम का पहला चरण 11 बजे से शुरू होगा। अतिथिगण पण्डाल में साढ़े ग्यारह बजे पहुंचेगे। पहले चरण में उपाधियों और मेडल का वितरण किया जाएगा। दूसरे चरण में अतिथियों की अनुपस्थिति में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय से अभी तक 305 लोगों ने डाक्टरेट की डिग्री हासिल की है।

close