अनियंंत्रित हाइवा ने मचाया कोहराम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160426-WA0135 बिलासपुर—महाराण प्रताप चौक के पास रायपुर की IMG-20160426-WA0136तरफ से आरही हाईवा का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से दो सायकल सवार घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जबकी दूसरे के हाथ पैर में गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया है।

                       पुलिस से जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक के पास एक अनियंत्रित हाईवा सीजी 10 सी 3960 ने दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हाइवा की चपेट में दो आटो, एक कार और अन्य वाहनो को भी अपनी चपेट में लिया है। सायकल सवारो को गंभीर चोट पहुंची है। कार और अन्य वाहनो को काफी नुकसान पहुंचा है।

                        घटना के तत्काल बाद घायल दोनो सायकल सवारो को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक हाथ पैर में गंभीर चोट पहुंची है। जबकि दूसरे सायकल की हालत काफी नाजकु है।

close